गौवंश से किया गलत काम, BJYM ने घेरा थाना: आरोपी के घर के बाहर कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी, फरार युवक की गिरफ्तारी की मांग

त्वरित ख़बरें - निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ ब्यूरो

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में गौवंश से गलत काम करने का मामला सामने आया है। घटना का अंजाम दूसरे राज्य से फेरी के लिए आए युवक ने दिया है। जैसे ही उसका वीडियो वायरल हुआ भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने इसके विरोध में प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जामुल थाने का घेराव किया गया।

जामुल पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मामला थाना क्षेत्र अंतर्गत हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का है। यहां फिरोज खान और उसके परिवार के लोग दो-तीन मकान लेकर पिछले तीन चार सालों से रह रहे हैं। इन्हीं के यहां हसन खान नाम का एक युवक दिल्ली से कपड़े बेचने के लिए आया था। उसके द्वारा बीते 24 जून की रात को आवारा घूम रही गाय के साथ गलत हरकत की गई। उसकी ये पूरी हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

मामला बढ़ता देख पहुंची कई थानों की पुलिस
जैसे ही इस बात की जानकारी लोगों को हुई बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के लोग विरोध में उतर गए। उनके द्वारा आरोपी के घर का भी घेराव किया गया। मामला बढ़ता देख तुरंत छावनी और सुपेला थाने से पुलिस बल को बुलाया गया।


मामले की कमान खुद आईपीएस प्रभात कुमार और सीएसपी छावनी आशीष बंछोर ने संभाली। पुलिस आरोपी के परिवार वालों को थाने लेकर पहुंची है। उनसे पूछताछ की जा रही है। खबर लिखे जाने तक आरोपी फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।