भिलाई - छत्तीसगढ़ में फिर से एक बार मौसम बदल रहा है | छत्तीसगढ़ सहित पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश सहित देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी हुआ है| मौसम विभाग ने अगले 3 घंटों के दौरान राजस्थान, पंजाब ,मध्य प्रदेश, जम्मूऔर कश्मीर और अंडमान ,निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में गरज बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है |