कार्यकाल के दौरान लागू : जिले में स्मार्ट पुलिसिंग को लागू करने का किया प्रयास ,अभिषेक पल्लव....

त्वरित ख़बरें - निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ ब्यूरो

अब स्मार्ट पुलिस स्टेशन स्मार्ट पुलिसिंग की नींव बनेगा।

जिले के पूर्व एसपी अभिषेक पल्लव का कहना है कि जिले में स्मार्ट पुलिसिंग को लागू करने का उन्होंने प्रयास किया। इस काम में विभागीय स्टाफ के साथ-साथ स्थानीय लोगों का भरपूर सहयोग मिला।

उन्होंने यह जानकारी बीएसपी यूनियन इस्पात श्रमिक मंच के कार्यकारी अध्यक्ष शेख मेहमूद एवं महासचिव राजेश अग्रवाल को दी। यूनियन पदाधिकारी जिले में स्मार्ट पुलिसिंग को लागू करने के प्रयास की सराहना करते हुए उनका अभिनंदन किया। ज्ञात हो कि वर्ष 2014 गुवाहाटी में हुए महानिदेशक और पुलिस महानिरीक्षक के 49 वें वार्षिक सम्मेलन सम्मेलन में प्रधानमंत्री ने स्मार्ट पुलिसिंग को पूरे भारत वर्ष में लागू करने पर जोर दिया था। सम्मेलन में स्मार्ट पुलिसिंग के लिए स्मार्ट शब्द का उपयोग किया गया था।

जिसका अर्थ एस-स्ट्रिक्ट एवं सेंसेटिव, एम-मॉडर्न और मोबाइल, ए-अलर्ट और अकाउंटेबल, आ- रिलायबल और रेस्पॉन्सिव, टी-टेक्नो सेवी और ट्रेड होता है। उन्होंने सुरक्षित वातारण के लिए स्मार्ट पुलिस की आवश्यकता है। इसी स्मार्ट पुलिसिंग को एसपी रहते हुए अभिषेक पल्लव ने दुर्ग जिले में अपने कार्यकाल के दौरान लागू किया।