फिलहाल अभी गर्मी से राहत नहीं, 46 डिग्री के पार हुआ पारा, सबसे ज्यादा गर्म ये जिला

त्वरित ख़बरें

रायपुर- छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी से फिलहाल राहत नहीं मिलती दिख रही है| उत्तर पश्चिम से लगातार आ रही गर्म हवा से पारा बढ़ रहा है |जिससे प्रदेश का अधिकतम तापमान पहुंचा 46 डिग्री के पार हो चुका है| प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान धमतरी में 46.8 डिग्री दर्ज किया गया है| वहीं रायपुर में 41.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है |अंबिकापुर में 41.8, कोरबा में 41.3, बिलासपुर में 43.4, रायगढ़ में 44.3 डिग्री तापमान दर्ज किया किया गया है| जगदलपुर में 36.2, दुर्ग में 42 और राजनांदगांव में 39.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है |

जानकारों के मुताबिक 90 दिनों की गर्मी में छत्तीसगढ़ के मध्यक्षेत्र का आधे से ज्यादा दिन तपता है| जिसमें बिलासपुर 48 दिनों तक गर्म रहता है| रायपुर 45 दिनों तक, दुर्ग 42 दिनों तक, जगदलपुर 10 दिनों तक गर्म रहता है| सबसे ज्यादा लू 16 दिनों तक राजनांदगांव में चलती है |