बोलीं-दिमाग में दिलजीत दोसांझ से कर चुकी हूं शादी, प्यार की तलाश जारी
बॉलीवुड सिंगर और बिग बॉस फेम अकासा सिंह भिलाई पहुंची। उन्होंने संतोष रूंगटा इंजीनियरिंग कॉलेज (रूंगटा आर-1) में हुए 3 दिवसीय एनुअल इवेंट 'व्योम' में अपनी परफॉर्मेंस दी। "खींच मेरी फोटो तू खींच मेरी फोटो" गाने से चर्चा में आई अकासा का भी मानना है कि "लव इज लव" प्यार किसी से भी हो सकता है, उसे करने दो।
सिंगर ने जब इवेंट में अपना सॉन्ग, तो खींच मेरी फोटो... सुनाया हर जवां दिलों के पैर थिरकने लगे। उनका गाना "खींच मेरी फोटो" काफी चर्चा में रहा। उसी से उन्हें पहचान मिली।इसके बाद उनका नागिन गाना आया और फिर बिग बॉस सीजन 15 में आने के बाद वो सुर्खियों में थीं । अकासा ने भिलाई शहर की तारीफ करते हुए कहा कि यहां के यूथ भी काफी अच्छे है । समलैंगिक शादी की मान्यता को लेकर कहा कि हम जो भी काम करते हैं वो प्यार के लिए करते हैं। जिंदगी में इंसान पैसा, शोहरत, सब कुछ कमाता है, लेकिन अंत में सबको प्यार चहिए होता है, वही उनके काम आता है। इसलिए लव इज लव, जिंदगी खुद भी जियो और जीने दो। उनका मानना है कि प्यार प्यार होता है किसी से भी हो उसे करने दो।
अकासा को अभी भी अपने प्यार की तलाश
अकासा सिंह अभी तक सिंगल हैं। उनका कहना है कि उनके जीवन में पैदा होने के बाद सिर्फ उन्हें माता पिता का प्यार मिला और वहीं अभी तक चल रहा है। दूसरे प्यार की तलाश वो कर रही हैं, जो कि अभी पूरी नहीं हुई है। रही बात शादी की तो उन्होंने अपने दिमाग में दिलजीत दोसांझ से शादी कर ली है और उसके बाद अपने प्यार से शादी करेंगी।
15 साल की उम्र से संगीत के क्षेत्र में कर रही हैं संघर्ष
अकासा ने कहा कि आज जो उन्हें फेम मिला है वो काफी संघर्षों के बाद मिला है। बिना संघर्ष कोई यहां तक नहीं पहुंच पाता। उनके बारे में लोग कहते हैं कि वो एक गाना नागिन से काफी हिट हो गईं, तो ये गलत है। उन्होंने 15 साल की उम्र से गाने पर मेहनत की हैं। उनका काफी लंबा संघर्ष रहा, जिसके बाद वो इस मुकाम तक पहुंची हैं।
बिग बॉस में सबको रहता है सलमान खान की डांट का इंतजार
अकासा बिग बॉस सीजन 15 की कंटेस्टेंट रही हैं। उन्होंने बताया कि बिग बॉस के अंदर जो भी होता है वो पूरा रियल होता है। वहां सभी सदस्य अपने घर परिवार और दुनिया से दूर रहते हैं। वहां एक सलमान खान ही हैं जो सभी को गाइडेंस देते हैं। उन्होंने कहा कि सलमान बिग बॉस में किसी को डांटते नहीं हैं, बल्कि उसे अच्छा खेलने और बेहतर करने के लिए बताते हैं। वही एक हैं जो हफ्ते में एक बार आकर लोगों को बाहर की दुनिया और उनके परफार्मेंस के बारे में बताते हैं।
इसलिए बिग बॉस के अंदर रह रहे कंटेस्टेंट को एक हफ्ते से इंतजार रहता है कि कब सलमान आएं। उन्होंने कहा कि वो बिग बॉस में क्यों गईं उन्हें खुद भी नहीं समझ आया और सलमान खाने ने भी उन्हें कहा था कि आप यहां किसलिए आई हो। सलमान की शादी के बारे में उन्हें नहीं पता कि उन्होंने अब तक क्यों शादी नहीं की और उन्होंने उनसे ये पूछा भी नहीं।
पूरी रात झूमे इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स
अकासा ने रूंगटा आर 1 के व्योम कार्यक्रम में एक के बाद एक कई गाने गाए। इस दौरान उन्होंने भोजपुरी गाने भी गाए। उनकी आवाज और म्यूजिक की धुन में इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स जमकर झूमे। इस दौरान अकासा ने अपना सबसे पसंदीदा सॉन्ग, नागिन गिन, गिन गिन..., पिया मोरा दूर मुझसे श्रृंगार कैसे हो गाए।