-MP के हवाई यात्रियों के लिए अच्छी खबर: आज से फिर शुरू होगी भोपाल से बेंगलुरु के लिए फ्लाइट, 1 अप्रैल को हुई थी बंद
मध्य प्रदेश में हवाई यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, आज 15 मई से भोपाल से बेंगलुरु के बीच इंडिगो की फ्लाइट फिर से शुरू होगी। कंपनी ने 1 अप्रैल से इस फ्लाइट को अस्थाई रूप से बंद कर दिया था।
इंडिगो फ्लाइट भोपाल से बेंगलुरु के बीच रात 8.15 बजे उड़ान भरेगी। रात 10.20 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी। भोपाल-बेंगलुरु के लिए वर्तमान में चल रही मॉर्निंग फ्लाइट अब कोच्चि तक फिर चलने लगी है। यह फ्लाइट सुबह 9.35 बजे भोपाल से उड़ान भरकर सुबह 11.40 बजे बेंगलुरु पहुंचती है। इसके बाद दोपहर 1.10 बजे कोच्चि पहुंचेगी।