सूक्ष्म सिंचाई मिशन :

त्वरित खबरे :


6/5/2023

भारत में ज्यादातर किसानों की फसलों का भविष्य मौसम की मेहरबानी पर ही टिका होता है. ऐसे में राज्य सरकार का राजस्थान सूक्ष्म सिंचाई मिशन (Rajasthan Micro Irrigation Mission) किसान और किसानी दोनों के लिए ही क्रांतिकारी कदम साबित हो रहा है. ये मिशन किसानों के लिए वरदान के रूप में आया है. पहले किसान पारंपरिक तौर तरीकों से खेती करते थे, जिसके कारण उनकी खुशहाली मानसून की मेहरबानी से तय होती थी. पानी की कमी के कारण पहले समय पर सिंचाई नहीं हो पाती थी, जिसके कारण कई बार उनकी मेहनत और फसल दोनों खराब हो जाती थी.

राजस्थान सूक्ष्म सिंचाई मिशन (Rajasthan Micro Irrigation Mission) के तहत अधिकतम 5 हेक्टेयर के खेत में ड्रिप सिस्टम लगवाने के लिए राज्य सरकार द्वारा ‘पहले आओ पहले पाओ’ के आधार पर किसानों को 70% सब्सिडी मिलती है. वहीं लघु और सीमांत किसानों, महिला किसानों और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के किसानों को 5% अतिरिक्त सब्सिडी मिलेगी.1.80 लाख रुपये की लागत से ड्रिप सिस्टम तैयार किया गया. इतनी बड़ी राशि के भुगतान में राजस्थान सरकार ने मदद देती है. सूक्ष्म सिंचाई मिशन के ड्रिप सिस्टम के तहत कुल लागत राशि का 75% भुगतान राज्य सरकार ने किया.

90% पानी की बचत

किसान बताते है कि इस ड्रिप सिस्टम से 90% पानी की बचत हुई और पैदावार और आमदनी में भी बढ़ोतरी हुई. अब वे न केवल चैन से अपना जीवन बसर कर रहे है बल्कि अपने साथ ही किसानों को भी इस स्कीम का फायदा बताते है. वे चाहते है कि ज्यादा से ज्यादा किसान भाई इस मिशन का लाभ उठाए.