8 मृतिकों के परिजन को मिली 32 लाख रुपए की आर्थिक सहायता :

त्वरित खबरे :

03 मई 2023

 दुर्ग / कलेक्टर  पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने दुर्घटना में 8 मृतकों के परिजन को चार-चार लाख रूपये के मान से कुल 32 लाख रूपये आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के सेक्टर-2 भिलाई निवासी श्रीमति सविता की विगत 7 अगस्त 2022 को तालाब में डुबने से मृत्यु हो गई थी। इसी प्रकार हरणा बांधा निवासी स्वप्निल कुमार नायडू का विगत 6 अक्टूबर 2022 को तालाब में डुबने से मृत्यु हो गई थी। रिसाली निवासी शैलेन्द्र नेताम का विगत 29 मई 2022 को नहाते समय डूबने से मृत्यु हो गई थी। दुर्ग निवासी थनेन्द्र देवांगन की विगत 26 अक्टूबर 2022 को नदी में डूबने से मृत्यु हो गई थी। चंगोरी निवासी रमेश कुमार कंवर का विगत 14 अक्टूबर 2021 को एनिकट पार करते समय नदी में गिर जाने से मृत्यु हो गई थी। सुपेला भिलाई निवासी विकास प्रसाद गुप्ता का विगत 22 जनवरी 2022 को नदी में डूबने से मृत्यु हो गई थी। सुपेला निवासी आदित्य साव का विगत 19 नवंबर 2021 को नदी में डूब जाने से मृत्यु हो गई थी। किकिरमेटा निवासी प्रशांत पटेल का विगत 23 अगस्त 2022 को जहरीला सांप के काटने पर जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी।

कलेक्टर द्वारा राजस्व आपदा प्रबंध के प्रावधानों के अनुरूप मृतिका स्व. श्रीमति सविता सिंह के पति  शिवमणी सिंह,  मृतक स्व. स्वप्निल कुमार नायडू की पत्नि श्रीमती हेमलता नायडू,  मृतक स्व. शैलेन्द्र नेताम के पिता  जगत नेताम, मृतक स्व. थनेन्द्र देवांगन के पिता  रमेश कुमार देवांगन, मृतक स्व. रमेश कुमार कंवर की पत्नि श्रीमती पुनीता बाई, मृतक स्व. विकास प्रसाद गुप्ता की पत्नि श्रीमती डॉली गुप्ता, मृतक स्व. आदित्य साव के पिता  ओमप्रकाश साव एवं मृतक स्व. प्रशांत पटेल के पिता  सोनूराम पटेल को 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।