सड़क हादसे में युवक की मौत : काेड़िया-पोटिया मार्ग बेहद जर्जर, ग्रामीणों ने की शिकायत....

त्वरित ख़बरें - निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ ब्यूरो

दुर्ग - धमधा ब्लॉक के अंतर्गत नंदिनी से कोड़िया (पोटिया) मार्ग बेहद जर्जर हो गया है। इस वजह से आए दिन सड़क पर हादसे की आशंका बनी रहती है। लगातार स्थानीय जनप्रतिनिधियों और रहवासियों द्वारा बीते दो साल से प्रशासन से इस सड़क को नया बनवाने की मांग की जा रही है, लेकिन आज तक इस दिशा में कोई प्रयास नहीं किया गया है। जबकि हर दिन यहां हजारों वाहनों की आवाजाही रहती है।

सड़क जगह-जगह से कट गई है, जिस वजह से बड़े वाहनों को साइड देते वक्त छोटे वाहन चालक संभल नहीं पाते और गिरकर चोटिल हो रहे। हाल में ही इस सड़क पर एक युवक की दुर्घटना में मौत हो चुकी है। पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना ने बताया कि उन्होंने फोन के माध्यम से दुर्ग कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा से बात कर सड़क की समस्या से अवगत कराया है।