दुर्ग - नक्सलियों द्वारा दंतेवाड़ा जिले में किए गए हमले में शहीद हुए 11 जवानों को युवक कांग्रेस ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इसे लेकर पटेल चौक से कैंडल मार्च निकाला गया। प्रदेश महासचिव संदीप वोरा के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष आयुष शर्मा, महासचिव राहुल राजपूत सहित अन्य मौजूद थे।
कार्यकर्ताओं ने इसकी कड़ी निंदा की। इस दौरान नक्सल विरोधी नारे भी लगाए गए। एनएसयूआई अध्यक्ष विनीश साहु, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष रतनदीप कसार, राजा अली, सतीश रजक, आशुतोष वर्मा आदि मौजूद थे।