दुर्ग - मजदूर दिवस 1 मई को दुर्ग-भिलाई सहित पूरे जिले में कार्यक्रम आयोजित है। इस दिन बोरे बासी कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसमें कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता बोरे-बासी का सेवन करेंगे। साथ मजदूरों को सम्मानित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आह्वान पर समस्त छत्तीसगढ़ में मजदूर दिवस के दिन बोरे बासी खाकर मजदूरों का सम्मान किया जाना है। इसे लेकर छत्तीसगढ़ प्रोफेशनल कांग्रेस द्वारा विवेकानंद सभागार पद्मनाभपुर में सुबह साढ़े 11 बजे से कार्यक्रम आयोजित है। आयोजन प्रदेश अध्यक्ष क्षितिज चंद्राकर द्वारा किया गया है।
इसमें गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, मंत्री अनिल भेड़िया, विधायक अरुण वोरा, देवेंद्र यादव, आशीष छाबड़ा, महापौर धीरज बाकलीवाल, नीरज पाल, प्रदीप चौबे, प्रतिमा चंद्राकर सहित अन्य प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे। दुर्ग सेंट्रल के अध्यक्ष दीपक जैन ने बताया कि 1 हजार से ज्यादा लोग बोरे-बासी का सेवन करेंगे। एसएलआरएम सेंटर बटालियन के पास दुर्ग निगम ने मजदूर सम्मान समारोह आयोजित किया है।
पूरे जिले में अलग-अलग जगहों पर कार्यक्रम तय
पूरे जिले में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित है। भिलाई में अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के नेतृत्व में कार्यक्रम होंगे। इस दिवस पर श्रमिकों को सम्मानित किया जाएगा। भिलाई, रिसाली और दुर्ग निगम में भी कार्यक्रम आयोजित है। पाटन, उतई, धमधा, अहिवारा में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।