आईआईटी कॉलेज का निरीक्षण करने पहुंचे, कलेक्टर :

त्वरित खबरे :

30 अप्रैल 2023

 दुर्ग / कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा द्वारा आज आईआईटी भिलाई का निरीक्षण किया गया। जिसमें उन्होंने हेलीपैड स्पॉट व परिसर में बनने वाले खेल मैदान का निरीक्षण किया। उनके द्वारा उपस्थित संबंधित अधिकारियों को आईआईटी कॉलेज के अंदर बचें निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने के लिए कहा गया। इसके साथ ही स्वीकृत शासकीय भूमि पर उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाने की बात  कही।