पाटन प्रदेश पंचायत सचिव संगठन छत्तीसगढ़ के आव्हान पर पंचायत सचिव अपने एक सूत्रीय मांग परिवीक्षा अवधी पश्चात शासकीयकरण को लेकर छत्तीसगढ़ के सभी ब्लॉक मुख्यालय के सामने सचिवों के काम बंद कलम बंद अनिश्चितकालीन हड़ताल में बैठने से पूरे प्रदेश के पंचायत में ताला लटका हुआ है | पाटन ब्लॉक मुख्यालय के सामने भी सचिव संघ मांग को लेकर हड़ताल पर बैठे हुए हैं, हड़ताल पर बैठे हुए पाटन ब्लॉक के अध्यक्ष ने बताया कि चुनाव के समय कांग्रेस पार्टी द्वारा शासकीयकरण करने का वादा किया गया था | सीएम भूपेश बघेल द्वारा उनके निवास में पंचायत सचिवों के प्रतिनिधि मंडल को 24 जनवरी 2021 को दिसंबर 2021 तक शासकीय करण करने का वादा किया गया था | पंचायत सचिव द्वारा पंचायत मंत्री रविंद्र चौबे द्वारा 17 फरवरी 2023 को पंचायत सचिव के 70 से अधिक प्रतिनिधिमंडल के समक्ष शासकीयकरण आगामी बजट में पूर्ण करने हेतु आश्वस्त किया गया था | परंतु छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 6 मार्च 2023 को प्रस्तुत बजट में पंचायत सचिवों का शासकीयकरण का कोई प्रावधान नहीं होने से प्रदेश के पूरे सचिव व उनके परिवार दुखी व आक्रोशित हुए | इसी तरह छत्तीसगढ़ के पंचायत सचिवों को शासकीयकरण करने हेतु अनुशंसा किया गया था पंचायत सचिव के हड़ताल में चले जाने से शासन के महत्वपूर्ण महत्वकांक्षी योजना गोबर खरीदी, रिपा कार्य, गौठान के समस्त कार्य, मनरेगा के कार्य, जन्म - मृत्यु पंजीयन, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास, ग्रामीण सामाजिक सहायता कार्यक्रम अंतर्गत वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, सुखद सहारा पेंशन, मुख्यमंत्री पेंशन, राष्ट्रीय परिवार सहायता, श्रद्धांजलि योजना, पेयजल व्यवस्था, शौचालय निर्माण, वन अधिका,र पट्टा वितरण, स्वामित्व योजना, सर्वेक्षण, ग्राम सभा बजट निर्माण समस्त निर्माण कार्य एवं वित्तीय वर्ष के अंतिम माह में होने वाले लेखा-जोखा कार्य पूर्ण रूप से प्रभावित हुए हैं | हड़ताल में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष सहित समस्त सचिव ने बढ़-चढ़कर हड़ताल शामिल होकर अपनी 1 सूत्रीय मांग को पूरा करने हेतु सरकार के लिए आन्दोलन छेड़े है |