आराध्य देवी माता कर्मा सेवा, त्याग, भक्ति और समर्पण की देवी: मुख्यमंत्री

त्वरित खबरे : कुम्हारी बाजार चौक का नामकरण माता कर्मा चौक के नाम पर करने की हुई घोषणा :

23 अप्रैल 2023

दुर्ग /आज मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल कुम्हारी नगर इकाई साहू संघ के मां कर्मा जयंती महोत्सव में पहुंचे थे। उन्होंने कहा  कियसाहू समाज की आराध्य देवी माता कर्मा के सेवा, त्याग, भक्ति और समर्पण की देवी है। भगवान कृष्ण की भक्ति में लीन माता कर्मा ने अपना पूरा जीवन सामाजिक और धार्मिक कार्य में समर्पित किया। इसलिए आज पूरे राज्य में माता कर्मा की जयंती श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ प्रदेश वासियों द्वारा मनाई जाती है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कुम्हारी बाजार चौक का नामकरण माता कर्मा चौक के नाम से करने की घोषणा भी की।

उन्होंने कहा एकता व संगठन के लिए विचारों का सकारात्मक होना अति आवश्यक है और सकारात्मक विचार शिक्षा ही दे सकती है। इसलिए उन्होंने उपस्थित जनों को  सामाजिक तरक्की के लिए शिक्षा पर विशेष विशेष बल देने की बात कही।

 आगे उन्होंने अपने वक्तव्य में शासन की योजनाओं का जिक्र किया जिसमें उन्होंने रिपा के माध्यम से प्रदेश के युवाओं को जोड़ने के लिए शासन द्वारा उठाए जा रहे सकारात्मक कदमों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के स्वावलंबी और आत्मनिर्भर  गांवों के सपने को साकार करने में रिपा महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी और युवाओं को रोजगार मुहैया कराएगी। इसके साथ-साथ श्रम का सम्मान हो इसके लिए हमारी शासन कटिबद्ध है और इसलिए हमने इस वर्ष 1 नवंबर से होने वाली धान की खरीदी में प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान लेने का निर्णय लिया है। मिलेट मिशन को भी लगातार राज्य में बढ़ावा दिया जा रहा है। इससे निसंदेह राज्य के किसान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ेंगे।

 इस अवसर पर  नंदलाल साहू जिला साहू संघ,  राजेश्वर सोनकर अध्यक्ष पालिका परिषद कुम्हारी, दीपक ताराचंद साहू पूर्व अध्यक्ष हस्तकला बोर्ड,  राजेंद्र साहू अध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक,  अश्वनी साहू अध्यक्ष कृषि उपज मंडी, श्याम लाल साहू तहसील साहू संघ धमधा,  शुभम साहू छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल,  मुरारी लाल साहू कार्यकारिणी अध्यक्ष तहसील साहू संघ धमधा,  कृष्ण कुमार साहू उपाध्यक्ष जिला साहू संघ, श्रीमती दिव्या कलिहारी उपाध्यक्ष जिला साहू संघ,  जीवन लाल साहू संगठन सचिव जिला साहू संघ,  विजय लक्ष्मी साहू तहसील साहू संघ धमधा,  देवेंद्र कुमार साहू संगठन सचिव तहसील साहू संघ धमधा,  प्रमोद सिंह राजपूत अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुम्हारी,  मनहरण यादव पीडब्ल्यूडी प्रभारी, फेकू राम साहू उपाध्यक्ष इकाई साहू समाज, भुजबल साहू सलाहकार साहू समाज,  भुनेश्वर साहू उपाध्यक्ष इकाई साहू समाज परसदा, रतन साहू संगठन सचिव इकाई साहू समाज,  राकेश साहू नगर पालिका परिषद कुम्हारी, अशोक साहू एल्डरमैन,  राजा साहू युवा प्रकोष्ठ कुम्हारी उपस्थित थे।