23/4/2023
खुज्जी। खुज्जी विधानसभा क्षेत्र ग्राम पंचायत पांगरी खुर्द के आश्रित गांव पथरीं में दिनांक 21 अप्रैल को 4:00 बजे कुर्मी समाज का सामुदायिक भवन लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया लेकिन आश्चर्यजनक रूप से ग्राम पंचायत के अधीन होने वाले इस लोकार्पण कार्यक्रम में स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियो को महत्व नहीं दिया गया है उनसे किसी भी प्रकार की चर्चा नहीं किया गया है ना ही किसी प्रकार का सलाह लिया गया है हालाकि पंचायत प्रतिनिधि नाराज ना हो इस हिसाब से मुख्य अतिथि के लिस्ट में जबरदस्ती ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती अंजली घावड़े का नाम आमंत्रण कार्ड में डाला गया है इस संबंध में ग्रामीण महिला ब्लॉक कांग्रेस कुमरदा के अध्यक्ष एवं दो बार की सरपंच निर्वाचित अंजली घावडे ने संवाददाता से चर्चा करते हुए बताया कि यह कार्यक्रम पंचायत के अधीन है, लेकिन क्षेत्रीय विधायक अपनी मनमानी पर उतर आई है हमें इस संबंध में किसी तरह की जानकारी एवं सलाह नहीं लिया गया कुछ पंचों के नाम जबरदस्ती आमंत्रण कार्ड में भी डाले गए हैं जबकि पंचायत में 18 पंच है इस कार्यक्रम का जितना भी विरोध व निंदा किया जाय ओभी कम है मैं खुद भी इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुई हु क्योंकि ग्राम पंचायत पांगरी खुर्द के द्वारा किसी प्रकार का लोकार्पण व भूमि पूजन का कार्यक्रम नहीं था ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती अंजलि घावड़े के अनुसार इस कार्यक्रम में विवाद की स्थिति निर्मित हो गई गौरतलब है कि ग्राम पथरीं में ग्राम पंचायत पांगरी खुर्द के क्रियान्वयन एजेंसी पंचायत के माध्यम से कुर्मी समाज सामुदायिक भवन का निर्माण किया गया है जिसका लोकार्पण स्थानीय विधायक के माध्यम से 21 अप्रैल को किया गया जबकि इस संबंध में पंचायत प्रतिनिधियों से किसी भी तरह की कोई चर्चा नहीं किया गया है इस तरह स्थानीय विधायक की मनमानी सामने आ रही है गौरतलब है कि पूर्व में अलग-अलग मामलों को लेकर आए दिन विवादों में स्थानीय विधायक रही है सरपंच के अनुसार बिना पंचायत प्रस्ताव व प्रशासनिक स्वीकृति के सामाजिक भवन का भूमि पूजन किया गया जो कि सर्वथा अनुचित है श्रीमती अंजलि घावडे ग्रामीण महिला ब्लॉक कांग्रेस की अध्यक्ष हैं दो बार सरपंच निर्वाचित हुई है वर्तमान में सरपंच संघ की ब्लाक उपाध्यक्ष हैं उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि विधायक के द्वारा पूर्व में किए गए घोषणाओं पर अमल नहीं किया गया है इस स्कूल में कला मंच सीसी रोड का भूमि पूजन किया गया जबकि स्वीकृत भी नहीं हुआ है इसी तरह आदिवासी समाज के भवन की घोषणा भी उनके द्वारा किया गया था वह भी अधूरा है और हद तो तब हो गई जब छोटे-छोटे बच्चे क्रिकेट टीम वाले जिनको स्वेच्छा अनुदान राशि की घोषणा किया गया है वह भी अभी तक नहीं मिल पाया है ऐसे में उन्हें नीचा दिखाने के लिए एवं अपनी छवि चमकाने के लिए एवं गांव में विद्वेष फैलाने के लिए प्रायोजित कार्यक्रम किया गया जिसकी शिकायत प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री को किया जाएगा।