रायपुर - ईद के अवसर पर ईदगाह भाटा स्थित मस्जिद में नमाज अदा की गई ,इस दौरान मौजूद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गले मिलकर सभी को ईद की मुबारकबाद दी | मुख्यमंत्री के अलावा रायपुर महापौर एजाज ढेबर, विधायक सत्यनारायण शर्मा, विधायक कुलदीप जुनेजा, निगम सभापति प्रमोद दुबे सहित अन्य लोग मौजूद थे |
पूरे देश के साथ प्रदेश में भी ईद का पर्व आज बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है |रमजान के बाद शव्वाल की पहली तारीख को ईद-उल-फितर मनाई जाती है |इस दिन लोग शांति और सुख-समृद्धि के लिए भी दुआएं मांगते हैं | ईद उल फितर मुसलमानों का सबसे बड़ा त्योहार है, जो रमजान के महीने के पूरा होने पर मनाया जाता है |
ईद उल फितर के साथ ही रोजे खत्म हो जाते हैं. रमजान की शुरुआत शुक्रवार, 24 मार्च को हुई थी | इसलिए ईद उल फितर 22 अप्रैल, शनिवार यानी आज मनाई जा रही है | ईद पर सुबह ईदगाह में नमाज अदा की गई, फिर अपने दोस्तों और परिवार के साथ मिलकर त्योहार मना रहे हैं |