नगर निगम जन चौपाल में आयुक्त एवं अधिकारियों ने सुनी समस्या :

त्वरित खबरे : 5 आवेदन प्राप्त, 3 आवेदन राशन कार्ड का हुआ निराकरण :

19/4/2023

राजनंादगांव । नागरिकों की समस्या के त्वरित निराकरण के लिये जिलाधीश के निर्देश पर सभी विभागों मंे प्रत्येक मंगलवार को दोपहर 1ः30 बजे से 2ः30 बजे तक जन चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। इस मंगलवार दोपहर 1ः30 बजे नगर निगम सभागृह में आयोजित जन चौपाल में निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी सहित विभागीय प्रमुख नागरिकों की समस्या से अवगत हुये। आज के जन चौपाल में कुल 5 आवेदन प्राप्त हुये, जिनमें 03 आवेदन राशन कार्ड में नाम जोडने व विलोपित करने संबंधी का त्वरित निराकरण किया गया।

आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि नागरिकों की समस्या से रूबरू होने, उसका निराकरण करने एवं नागरिकोें को शासन की योजना का लाभ देने जिलाधीश  डी.सिंह के निर्देश पर इस मंगलवार भी नगर निगम के सभागृह में दोपहर 1ः30 बजे से 2ः30 बजे तक जन चौपाल लगाया गया। जन चौपाल में 5 आवेदन प्राप्त हुये, जिसमें लोककर्म से संबंधित 01, प्रधानमंत्री आवास योजना के संबंधी 1 एवं राशन कार्ड मेें नाम जोडने व विलोपित करने संबंधी 3 कुल 05 प्रकरणो में से राशन कार्ड में नाम जोडने संबंधित 02 व विलोपित संबंधी 1 कुल 3 प्रकरण का निराकरण किया गया तथा शेष 02 प्रकरणों का अतिशीघ्र निराकरण किया जावेगा।

आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि जन चौपाल का प्रमुख उद्देश्य नागरिकों की समस्या का त्वरित निराकरण करना है। चौपाल में आये आवेदनोें का उचित समाधान किया जायेगा ताकि उन्हें शासन की योजना का अधिक से अधिक लाभ मिल सके। उन्हांेने बताया कि आज के जन चौपाल में लोककर्म, प्रधानमंत्री आवास सहित राशन कार्ड संबंधित 5 आवेदन प्राप्त हुये जिनमें राशन कार्ड के 3 में से 2 प्रकरण राशन कार्ड में नाम जोडने व 1 विलोपित करने का त्वरित निराकरण किया गया, राशन कार्ड के प्रकरणों का त्वरित निराकरण होने से संबंधित उर्मिला कवर, सुधा ढीमर एवं छायांशी देवागंन ने आयुक्त का धन्यवाद ज्ञापित करते हुये कहा कि जन चौपाल में आकर आवेदन देने से तुरंत काम बन गया, जिसके बारे में हम सोचे नहीं थे, उन्होंने कहा कि जन चौपाल से नागरिक सीधे जुडकर लाभ उठा रहे है।

जन चौपाल में कार्यपालन अभियंता यू.के. रामटेके,उपायुक्त  सुनील अग्रहरि, समाज कल्याण अधिकारी भूपेन्द्र वाडेकर, सहायक अभियंता  प्रणय मेश्राम व  दीपक अग्रवाल, प्र.स्वास्थ्य अधिकारी  राजेश मिश्रा एवं प्र.कार्यालय अधीक्षक अशोक चौबे सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।