साथ ही आज कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल, बिलासपुर के बाद जाएंगे पाटन, शाम को लौटेंगे रायपुर
रायपुर - मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बिलासपुर और रायपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे CM बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रायपुर पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड से पूर्वान्ह 11:30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 12 बजे बिलासपुर पहुंचेंगे और वहां कालीबाड़ी मैदान रेलवे परिक्षेत्र में बंग्ला नववर्ष एवं शताब्दी समारोह में शामिल होंगे |
मुख्यमंत्री बघेल बिलासपुर से दोपहर 1:10 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 1:45 बजे दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड के जामगांव (आर) कॉलेज ग्राउण्ड पहुंचेंगे और वहां से कार द्वारा 1.55 बजे गुढियारी (पाटन) आयेंगे | मुख्यमंत्री वहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद 2:50 बजे रायपुर लौटेंगे |
मुख्यमंत्री शाम 5 बजे राजधानी रायपुर के महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय सभागार में आयोजित ‘मायाराम सुरजन की जन्मशती में शामिल होंगे| मुख्यमंत्री बघेल शाम 6:15 बजे रायपुर के ललित महल होटल में आयोजित प्रदेश स्तरीय पॉवर इंजीनियर्स कॉन्क्लेव 2023 में शामिल होंगे |