11 अप्रैल 2023
दुर्ग/ पालिक निगम आम निर्वाचन स्थानीय द्वारा वार्ड 42 कसारीडीह को पार्षद पद का उप निर्वाचन किया जाना है जिसके लिए मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन दिनांक 10 अप्रेल 2023 को मतदान केन्द्र कसारीडीह प्राथमिक शाला दुर्ग, तहसील कार्यालय एवं डाटा सेंटर में किया गया है जो दिनांक 17 अप्रेल 2023 तक रहेगा, इस अवधि में उक्त वार्ड का दावा आपत्ति कार्यालयीन समय में 10.00 बजे से 5.30 बजे तक लिया जा रहा है। जिस मतदाता का नाम विधान सभा 01 जनवरी 2023 में अंकित है, वो ही दावा आपत्ति के लिए पात्र होगा।