वरिष्ठ अधिवक्ता काउंसलर एवं समाज सेविका श्रीमती शहना कुरैशी के द्वारा गरीबों विकलांग महिलाओं को आत्म सम्मान के साथ जीने का अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण दिलाई

त्वरित खबरें/दुर्ग संवाददाता

दुर्ग / वरिष्ठ अधिवक्ता काउंसलर एवं समाज सेविका श्रीमती शहना कुरैशी के द्वारा गरीबों विकलांग महिलाओं को आत्म सम्मान के साथ जीने का अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण दिलाई जा रही है l कुरैशी ने बताया कि 18 मार्च 2023 को 10 लड़कियों का सिलाई प्रशिक्षण की शुरुआत की गई जहां पोटिया कला, गंजपारा, गयानगर, कसआरडईह के अलावा ग्रामीण परिवेश की लड़कियां भी बहुत खुशी से प्रशिक्षण ले रही है श्रीमती शहाना कुरैशी ने बताया कि महिलाएं इस प्रशिक्षण में काफी रुचि लेकर सिलाई सीख रही है इसमें एक विकलांग महिला भी है इनके लगन को देखकर मुझे आन्तरिक संतोष व खुशी महसूस हो रही है श्रीमती कुरैशी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से अभी तक काफी महिलाओं को रोजगार के लायक बना चुकी है श्रीमती कुरैशी ने आगे बताया कि वे परिवार परामर्श केंद्र के विगत 10 वर्षों से निशुल्क काउंसलिंग कर टूटते हुए परिवारों को जोड़ने का काम भी करती हैं इसके माध्यम से वे अब तक 7000 परिवारों की काउंसलिंग की है जिसमें 3000 परिवारों को टूटने से बचा कर जोड़ने में सफलता हासिल की है इतना ही नहीं श्रीमती कुरैशी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही स्किल डेवलप करना रोजगार के लिए सिलाई प्रशिक्षण, दिलाना सिलाई मशीन देना मेहंदी प्रशिक्षण, नर्सिंग प्रशिक्षण में सहायता करना महिलाओं को मोटिवेट करना महिलाओं को निशुल्क विधिक अधिकारियों की जानकारी देना शोषण के लिए जागरूक करना अब तक उन्होंने लगभग 4000 लोगों को निशुल्क विधिक सहायता दे चुकी है इसके अलावा उन्होंने नशा उन्मूलन के लिए तथा नशा मुक्ति के लिए भी निशुल्क काउंसलिंग कर नशा से निजात तथा छत्तीसगढ़ पुलिस की जियो खुलकर अभियान में छत्तीसगढ़ पुलिस के साथ मिलकर काम की है श्रीमती कुरैशी को महिला शक्ति करण व महिला उत्थान हेतु निशुल्क पारिवारिक काउंसलिंग, नशा मुक्ति काउंसलिंग ,विधिक सहायता हेतु अब तक 10 राज्य स्तरीय सम्मान मिल चुका है ll