हिंसक घटना का विरोध:हिंसक घटना के विरोध में आज बंद रहेगा राजनंदगांव जिला :

त्वरित खबरे :

10 अप्रेल 2023 

राजनंदगांव:  प्रदेश में बढ़ रही हिंसक घटना के विरोध में सर्व हिन्दू समाज, विश्व हिंन्दू परिषद और बजरंग दल ने 10 अप्रैल को राजनांदगांव जिला बंद का आह्वान किया है। सर्व हिन्दू समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि छत्तीसगढ़ में घटनाएं बढ़ रही हैं। बेमेतरा जिले के साजा में दो गुटों में विवाद के बाद युवक की हत्या कर दी गई। राज्य सरकार तुष्टिकरण की राजनीति में व्यस्त है।

राज्य को बचाने और शांति स्थापित करने छत्तीसगढ़ बंद के आह्वान पर राजनांदगांव जिला भी शामिल रहेगा। होटल हलवाई संघ, कपड़ा व्यापारी संघ, चेंबर ऑफ कॉमर्स, व्यवसायी संगठन व दुकानदारों, व्यापारियों से इस बंद को सफल बनाने की अपील की गई है।