गंज मंडी दुर्ग में आम-जनता से सीएम बघेल का भेंट-मुलाकात कार्यक्रम

त्वरित खबरें/ निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ ब्यूरो प्रमुख

दुर्ग में भेंट मुलाकात के दौरान शराबबंदी को लेकर सीएम भूपेश का बड़ा बयान कहा गया उससे छोड़ें शराब और गुड़ाखू अभी नहीं होंगे शराब बंद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को दुर्ग में भेंट मुलाकात के दौरान बड़ा बयान दिया उन्होंने कहा कि प्रदेश में शराबबंदी नहीं होगी लोग सामाजिक जागरूकता से गुड़ाखू और शराब छोड़ें गुजरात और बिहार में शराबबंदी है पर फिर भी वहां हर गली में शराब मिलता है लॉकडाउन में बंद के बाद भी लोग शराब पीते थे और नहीं मिलने पर सैनिटाइजर पीकर मर गए दरअसल आज सीएम भूपेश बघेल दुर्ग शहर विधानसभा के ग्राम गज मंडी में भेंट मुलाकात के लिए पहुंचे थे इस दौरान ग्रामीण गीता राजपूत के सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नशा मुक्ति के लिए सामाजिक जागरूकता जरूरी है इसके लिए अभियान चलाया जाना चाहिए लॉकडाउन में शराब बंद नहीं हुआ अब नहीं हो पाएगा अभी बंद कर दूंगा लेकिन शर्त यह है कि कोई शराब नहीं पिएगा बिहार गुजरात में शराबबंदी है लेकिन वहां शराब मिल रही है अगर बंद कर दिए तो लॉकडाउन में दर्जन भर लोग मर गए मैं जानलेवा योजना नहीं लाऊंगा साथ ही उन्होंने लोगों से नशा छोड़ने की अपील की और कहा कि सामाजिक जागरण के बाद ही शराबबंदी करना उचित होगा मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि किसी भी तरह का नशा नुकसानदायक है धन की बर्बादी के साथ नशा करने वाले को प्रतिष्ठा भी खराब होती है l