दुर्ग /भिलाई - बीजेपी का 44 वां स्थापना दिवस गुरुवार को कार्यालय में मनाया गया। पार्टी का ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। बीजेपी का यह कार्यक्रम 14 अप्रैल बाबा साहब अंबेडकर की जयंती के दिन तक मनाया जाएगा।
इस अवसर पर जिला महामंत्री ललित चंद्राकार ने कहा कि पार्टी अपने महापुरुषों कार्यकर्ताओं के स्वर्णिम संघर्ष की गाथा को याद कर रही है। उनके प्रयास, मेहनत और संघर्ष के बदौलत आज पार्टी अपने स्वर्णिम दौर से गुजर रही है। इस अवसर पर चैनसुख भट्टर, डॉ. शरद अग्रवाल, अजय तिवारी, प्रीतपाल बेलचंदन, जिला उपाध्यक्ष विनायक नातू आदि उपस्थित थे।
रिसाली में वरिष्ठजनों को सम्मानित भी किया गया
रिसाली वार्ड नंबर 1 के तीनों बूथों में अपील समिति सदस्य सहित अन्य मौजूद थे। पार्षद सविता धवस पार्टी की विचारधारा से अवगत कराया। इस अवसर पर करण कनोजिया, नरेंद्र केला आदि मौजूद थे। भाजपा किसान मोर्चा उतई ने के संस्थापक सदस्यों को याद किया। महामंत्री अजीत चंद्राकर, पुकेश चंद्राकर आदि मौजूद थे।