7 अप्रैल 2023
दुर्ग / नगर पालिका निगम दुर्ग के वार्ड क्रमांक 42 कसारीडीह पश्चिम तथा नगर पालिका परिषद अहिवारा के वार्ड क्रमांक 14 डॉ. अम्बेडकर वार्ड में निवार्चक नामावली तैयार किया जाना है। निकाय क्षेत्र के मतदाता अपना नाम जुडवाने, संशोधन तथा निरसन कराने हेतु अधिक से अधिक मात्रा में प्रस्तुत करें, इसके प्रचार-प्रसार के लिए निकाय के अधिकारियों को जाबो कार्यक्रम के अंतर्गत प्रचार-प्रसार करने हेतु नोडल अधिकारी, उपायुक्त मोहेन्द्र साहू एवं सहायक नोडल अधिकारी उप उपअभियंता राजेन्द्र दबाले नगर पालिका निगम दुर्ग एवं नगर पालिका परिषद अहिवारा, नोडल अधिकारी, उप अभियंता श्रीमती सीमा बख्शी एवं सहायक नोडल अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी डी.आर. साहू नगर पालिका परिषद अहिवारा नियुक्ति किया गया है।