30 मार्च 2023
डोंगरगांव। ग्राम गुंगेरी नवागांव मे परिक्षेत्र साहू संघ अमलीडीह एवं समस्त साहू समाज के तत्वाधान में परिक्षेत्रीय संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा जयंती 2 अप्रैल दिन रविवार को गुंगेरी नवागांव में आयोजन रखा गया है। महामंत्री नीलमणी साहू ने बताया कि कार्यक्रम के तहत प्रातः 10 बजे शोभायात्रा, दोपहर 1 बजे सामूहिक पूजा अर्चना, दोपहर 2 बजे अतिथि स्वागत एवं उद्बोधन, शाम 4 बजे खिचड़ी प्रसादी भोजन।कर्मा जयंती के अवसर पर मुख्य अतिथि दलेश्वर साहू विधायक डोंगरगांव एवं अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण होंगे। प्रमुख अतिथि डॉ. नीरेंद्र साहू संरक्षक जिला साहू संघ राजनांदगांव, भागवत साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ राजनांदगांव ,अमरनाथ साहू पूर्व जिला महामंत्री जिला साहू संघ राजनांदगांव, श्रीमती विभा साहू सलाहकार जिला साहू संघ राजनांदगांव ,कार्यक्रम की अध्यक्षता हेमंत साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ डोंगरगांव, विशिष्ट अतिथि नीलमणी साहू महामंत्री जिला साहू संघ राजनांदगांव, शैलेंद्र कुमार साहू उपाध्यक्ष जिला साहू संघ राजनांदगांव ,श्रीमती नीरा साहू उपाध्यक्ष जिला साहू संघ राजनांदगांव, टिकेश साहू अध्यक्ष जनपद पंचायत डोंगरगांव, श्रीमती जागृति चुन्नी यदु सदस्य जिला पंचायत राजनांदगांव, धनराज साहू सचिव तहसील साहू संघ डोंगरगांव, श्रीमती मोनिका साहू सदस्य जनपद पंचायत डोंगरगांव, बेनी राम चंद्रवंशी सरपंच ग्राम पंचायत गुंगेरी नवागांव, देवेंद्र देवांगन उप सरपंच ग्राम पंचायत गुंगेरी नवागांव ,उत्तम धनकर अध्यक्ष ग्राम विकास समिति ,परिक्षेत्र साहू संघ अमलीडीह डॉ खेम दास साहू अध्यक्ष ,पुरुषोत्तम साहू सचिव, ग्राम साहू समाज गुंगेरी नवागांव लक्ष्मण साहू अध्यक्ष, हेमंत साहू सचिव के आतिथ्य में किया जावेगा।