30 मार्च 2023
राजनांदगांव। श्री सिद्ध पीठ दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर विकास समिति एवं समस्त ग्राम वासियों के तत्वाधान में श्री सिद्ध पीठ दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर प्रांगण बड़गांव, जिला बालोद में आयोजन किया जा रहा है। इसके कथावाचक पंडित योगेंद्र तिवारी ग्राम बड़गांव ,डौंडीलोहारा जिला (बालोद) है। परायणकर्ता पंडित आशीष द्विवेदी है।
महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया ने शिव महापुराण कथा का रसपान किया और पंडित योगेंद्र तिवारी जी और व्यासपीठ से आशीर्वाद लेकर भगवान भूत भावन भोलेनाथ से समस्त जिले एवं क्षेत्र वासियों की खुशहाली , सुख शांति ,ऐश्वर्य की कामना की गई उन्होंने व्यास पीठ से संबोधित करते हुए कहा कि गांव में इस तरह से आयोजन होना गांव की एकता ,संस्कृति आपसी भाईचारे, प्रेम , आपसी मेलजोल को बढ़ाता है और भगवान भोलेनाथ की भक्ति करने से सब प्रकार की कष्ट संकट दूर हो जाते हैं ।भगवान शिव शंकर भोलेनाथ सब पर दया करना करने वाले भगवान हैं उनकी भक्ति करने से लोगों के जीवन का उद्धार हो जाता है विशेषकर नवरात्रि मे हमें भक्ति करना और उन्होंने समस्त जिले एवं क्षेत्रवासियों को चैत्र नवरात्रि पर्व की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया।