शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए 4 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित

त्वरित खबरे :

29 मार्च 2023

राजनांदगांव । विकासखंड छुरिया अंतर्गत ग्राम छुरियाडोंगरी में नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए 4 अप्रैल 2023 तक कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डोंगरगांव में आवेदन आमंत्रित की गई है। नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए इच्छुक एवं पात्र जिले के स्थित वृहत्ताकार आदिम जाति बहुउद्देशीय सहकारी समिति लेम्पस, प्राथमिक कृषि साख समिति, वन सुरक्षा समिति, महिला स्वसहायता समूह, अन्य उपभोक्ता सहकारी समिति निर्धारित तिथि तक आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।