29मार्च 2023
राजनांदगांव । प्रधानमंत्री कौशल विकास योजनांतर्गत शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था पेण्ड्री राजनांदगांव में डोमेस्टिक डाटा एण्ट्री आपरेटर तथा लाईट मोटर व्हीकल ड्राईवर कोर्स में नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए इच्छुक एवं पात्र आवेदक 5 अप्रैल 2023 तक आईटीआई पेण्ड्री राजनांदगांव में पंजीयन करा सकते हंै। इस संबंध में विस्तृत जानकारी संस्था से प्राप्त की जा सकती है।